महिलाओं के खाते में हर महीने कब से आने लगेंगे 1000 रुपये, वित्त मंत्री आतिशी ने बताया Mahila 1000 Yojana का समय

Mahila 1000 Yojana- हाल फिलहाल में केजरीवाल सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली बजट पेश किया है इस बार दिल्ली के बजट को राम राज्य बजट की थीम दी गई है। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए Mahila 1000 Yojana की घोषणा भी करी जो कि एक योजना है जिसके तहत सभी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की सम्मान राशि देने का वादा किया। आइए इसके बारे मे विस्तार से जानते हैं।

सरकार ने इस बार राम राज्य बजट पेश किया है। चुनावी माहौल में इसका क्या उद्देश्य है?

वित्त मंत्री आतिशी जी का कहना है कि हमारी सरकार हर बार अलग-अलग थीम पर बजट पेश करती है और इस बार राम राज्य थीम का चयन किया गया था। यह हमारी सरकार का 10वां बजट है इससे पहले भी थीम बजट पेश किए जाते रहे हैं जिनमे राेजगार बजट थीम और पर्यावरण थीम थी।

Mahila 1000 Yojana

इसबार राम राज्य थीम का तात्पर्य यह बताया जा रहा है कि यह ऐसी सरकार है जो हर वर्ग के लिए समान रूप से काम करे और हर वर्ग के लोगों की सरकार में हिस्सेदारी हो। और हम इस अवधारणा पर पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। इसलिए हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हर जन सुखी और समृद्ध हो। और हमे ऐसा कतई नहीं लगता कि हर जन के लिए काम करने वाली हमारी सरकार के अलावा कोई और सरकार भी है।

Mahila 1000 Yojana कब तक शुरू होगी, इसे लेकर सरकार की क्या रणनीति है?

इसबार राम राज्य बजट थीम पेश करने के दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के सम्मान में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की बात कही जिसके तहत सभी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।

हर महीने 1000 रुपये देने से महिलाओं का सम्मान बढ़ सकेगा क्योंकि वह खुद का कोई छोटा-बड़ा काम कर सकेंगी जिससे वह अपने पति के साथ परिवार के पालन-पोषण में कंधे से कंधा मिलाकर चल सकेंगी।

जब से इस योजना का जिक्र वित्त मंत्री आतिशी के द्वारा किया गया है तब से सभी महिलाओं का एक ही प्रश्न है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना कब तक शुरू होगी? मै आपको बताना चाहूँगा कि लोकसभा चुनाव के होते ही इस योजना पे कार्य किया जाएगा और सितंबर-अक्टूबर से 1000 रुपये की राशि महिलाओं के खाते में आना शुरू हो जाएगी।

इस योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके इसके लिए लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को अधिसूचित किया जाना है। जिसके तहत करीब 45 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

Mahila 1000 Yojana में कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना मे आवेदन करने के लिए सर्व प्रथम आप एक महिला होनी चाहिए जो 18 वर्ष से अधिक हो और वह दिल्ली की मूल निवासी हो, उसके बाद ही आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन के बारे में सोचे।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड भी होना चाहिए फिर आप मेरे बताए गए तरीके से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना मे आवेदन कर सकते हैं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

About KisanSammanNidhiTeam

KisanSammanNidhiTeam, की ओर से आपका हमारे kisansammannidhi.in ब्लॉग में स्वागत है। हमरे इस ब्लॉग पर आपको Kisan Samman Nidhi से जुड़ी सभी जानकारी और लैटस्ट Updates मिलेंगी इसके साथ-साथ यहाँ आपको सभी सरकारी योजना की सटीक जानकारी मिलेगी, कोन सी नई योजना शुरू की गई है और किस योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें इसके बारे में विस्तार से बताया जाता है। सरकारी योजना की जानकारी पाने के लिए हमारे Telegram व Whatsapp Group को जॉइन करें। धन्यवाद!

Leave a Comment